• Latest Posts

    जानिए सिंह राशि के रत्न माणिक्य के बारे में

    Know-about-the-gemstone-of-Leo-sign


    माणिक्य (रूबी) को बेहद मूल्यवान रत्न माना जाता है। इसे चुन्नी और लाल भी कहा जाता है। माणिक्य का रंग लाल होता है। इसे धारण करने से सूर्य की पीड़ा शांत होती है। माणिक्यको अंग्रेज़ी में ‘रूबी’ (Ruby Gemstone) कहते हैं।

    माणिक्य के तथ्य 

    * माणिक्य रत्न के बारे में कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति के साथ कुछ अनहोनी घटित होने वाली हो तो यह रत्न स्वयं अपना रंग परिवर्तित कर लेता है।
    * कई लोग मानते हैं कि माणिक्य विष के प्रभाव को भी कम कर देता है।

    माणिक्य के लिए राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए माणिक्य रत्न धारण करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

    माणिक्य के फायदे 

    * जो जातक, सूर्य की पीड़ा से ग्रस्त हो उन्हें माणिक्य धारण करने की सलाह दी जाती है।
    * इसे धारण करने से मनुष्य बदनामी से बचा जा सकता है।
    * इसे धारण करने से विवाहित जीवन में मजबूती आती है।

    स्वास्थ्य में माणिक्य का लाभ 

    माणिक्य नेत्र रोग तथा हृदय संबंधित रोगों में विशेष लाभकारी माना जाता है। साथ ही सरदर्द आदि समस्याओं में भी इसका प्रयोग लाभकारी होता है।

    कैसे करें माणिक्य धारण 

    ज्योतिषानुसार माणिक्य (रूबी) रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का जाप करते हुए धारण करना चाहिए। माणिक्य धारण करते समय कुंडली में सूर्य की स्थिति के बारे में भी विचार कर लेना चाहिए।

    माणिक्य का उपरत्न 

    माणिक्य के स्थान पर कई बार ज्योतिषी गार्नेट (Red garnet) भी धारण करने की सलाह देते हैं।

    No comments