क्या आपका शुक्र कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय
क्या आपका शुक्र कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय
कमजोर शुक्र के लक्षण
- बदन की चमड़ी (खाल) अचानक खराब होने लगे या उसमें कोई तकलीफ हो जाए।
- बिना बीमारी के अंगूठा निकम्मा हो जाए।
- स्वप्नदोष की ज्यादती रहे।
- अपनी औरत (पत्नी) बीमार पड़ जाए
- पराई औरत की मुहब्बत के फेर में पड़ें।
- खांसते वक्त मुंह से खून आए या तपेदिक हो जाए।
- औरत की सेहत ठीक न रहे, दिमागी खराबी हो। .
- सास-बहू में लगातार तकरार रहे।
- अच्छी आमदनी के बाद भी कर्जा बना रहे। .:
उपरोक्त सभी लक्षण कमजोर शुक्र के हैं। शुक्र को उच्च एवं अनकल बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय लाभदायक सिद्ध होंगे
- नीच शक्र का जातक काली गाय की रोज सेवा करे।
- दही एवं लाल ज्वार मंदिर में दान करें।
- सफेद वस्त्र का दान करें।
- पत्नी के वजन जितना या उसका दसगं हिस्सा लाल ज्वार मंदिर में या किसी धर्म-स्थान में दान स्वरूप दें।
- पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें।
- आलू उबलकर जब पीले हो जाएं, तब काली गाय को खिलाएं।
- राहु जब शुक्र के खिलाफ चले, तब सूर्य की चीजें विशेषकर तांबा (तांबे का पैसा) अथवा चंद्र की चीजें (चांदी, चावल) दूध से धोकर, गड्ढा खोदकर उसमें दबाएं। रोजाना अपनी रोटी से गाय की रोटी निकालें।
- चांदी में हीरा पहनें। गुड़ न खाएं।
- दिन में संभोग न करें।
- दही से स्नान करें।
- दो सौ ग्राम गाय का पीला घी मंदिर में दें।
- औरत की बीमारी के वक्त मकान की छत पर शहद से भरा बर्तन रखें।
- चांदी की छोटी-सी डिब्बी तालाब की चिकनी मिट्टी में दबाएं।
- आडू की गुठली में सूराख करके, उसमें सुरमा भरकर घर से बाहर वीराने में, उस जमीन में जिस पर घास हो, दबाएं।
- बृहस्पति का उपाय मददगार साबित होगा।
- बीमार औरत अपने गुप्तांग को लाल दवा से धोए।
- औरत नंगे पांव जमीन पर न रखे, जुराब या जूती डालकर रखे।
- औरत की अच्छी सेहत के लिए छह शुक्रवार सफेद पत्थर को धोकर सफेद चंदन लगाकर बहाए।
- गंदे नाले में नीला फूल डालना मददगार होगा।
- कांसे के बर्तन का दान, शुक्रवार के दिन मंदिर में दें।
- आठ शुक्रवार काली गाय को गुड़ लगाकर आटे का पेड़ा दें।
- मकान की तह में चांदी, शहद दबाएं।
- नीम के पेड़ में ४३ दिन लगातार चांदी के चौकोर पत्तर गाड़ें।
विशेष-शुक्र जब नीच का हो और १६ या रखें घर में हो तो विवाह २५वें वर्ष में नहीं करना चाहिए। बिल्ली की जेर घर में रखी हुई अशुभ होगी। अगर वह चमड़े के बटुए में रखी होगी तो धन-दौलत का नाश कर देगी।
No comments