• Latest Posts

    क्या आपका राहु कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय

    Is-your-Rahu-weak-Know-its-symptoms-and-remedies


    क्या आपका राहु कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय 


    कमजोर राहु के लक्षण



    • मकान का दरवाजा दक्षिण में हो।
    • राहु ९/१२/५/२ घरों में बृहस्पति के साथ बैठा हो। • 
    • राहु मंदा चल रहा हो, ८वें घर में हो। 
    • कुंडली में शुक्र-सूर्य या सूर्य-शनि इकट्ठे हों। 
    • अगर पहले घरों में केतु और बाद के घरों में राहु हो।
    • बड़ों से लड़ाई-झगड़े हों। . 
    • औलाद तकलीफ में हो।
    • मकान की सिर्फ छत बदली गई हो।
    • देहलीज के नीचे से गंदे पानी का निकास हो। • 
    • काला कुत्ता खो जाए।
    • बेवजह बिल्ली का रोना जारी रहे। • 
    • काले रंग वाले किसी रिश्तेदार के मरने की खबर मिले। • 
    • यकायक नाखून झड़ने लगे। . 
    • जातक धर्मविरुद्ध चलने लगे।
    • ससुराल का अपमान करे। • 
    • भाई-बंधुओं पर दुःख का पहाड़ टूट पड़े। • 
    • बिना वजह का खर्चा हो।
    • रात को सोने के कमरे में कोई-न-कोई झगड़ा खड़ा रहे।
    • मंदिर में चोरी करे। ..
    • अंतड़ियों का रोगी हो।
    • दौलत मिल जाने पर भाई-बंधु मुकर जाएं। 
    • जमीन खोदकर भट्टी बनाएं। 
    • कच्चे कोयले की बोरियां इकट्ठी करें। 
    • गर्भपात हो जाए या किसी का गर्भपात करवा दें।
    • किसी खास काम से जाते हुए कोई सामने से छींक दें। • 
    • दौलत लुटती रहे, मगर वजह का पता न चले।
    • तलाक की नौबत आ जाए। • 
    • अच्छे घर का होते हुए भी जातक काफिरों जैसा काम करे।
    • अचानक दौलत का भारी नुकसान, कोई गंभीर बीमारी या दुर्घटना हो।
    • मुख्यद्वार से अंदर के कमरों का फर्श नीचा होता जाए।
    • चलता कारोबार अचानक ठप्प हो जाए। • 
    • दिल की बीमारी हो।
    • पिता, दादा, ससुराल सब तबाह हो जाएं, भाई-बंधु तंग करते रहें। • 
    • सिरदर्द बना रहे।
    • घर की श्रेष्ठ आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही हो।
    • अपने अधिकारी से बिना वजह नाराजगी हो जाए। • 
    • गर्भ में आते ही, जन्म लेते ही बाप को नष्ट कर दे।
    • बुरे व्यसनों पर बेकार का खर्च हो।
    • रात को नींद न आए।
    • काम शुरू करने से पहले छींक आ जाए। . 
    • कहीं भी, किसी काम से सुख-चैन न मिले। . 
    • हर वक्त कल्पनाएं करें।


    उपरोक्त सभी लक्षण कमजोर राहु के हैं। राहु को अनुकूल बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय लाभदायक सिद्ध होते हैं



    • नीच (मदे) राहु के वक्त चंद्र से मदद लें। (चांदी पहनें)। 
    • बीमारी के वक्त दली हुई मसूर की दाल में कुछ रुपया-पैसा रखकर तीन दिन मेहतर को दें। • 
    • अपने वजन के बराबर जौ या कोई अनाज दरिया में बहाएं। 
    • किसी तरह के झगड़े खड़े हों तो अपने वजन के बराबर कीकर के कच्चे कोयले नदी के पानी में बहा दें। 
    • रात को जौ भिगोकर सिरहाने रखें और सुबह को जानवरों को डाल दें। 
    • गुड़, गेहूं, तांबे का दान मददगार होगा। इन तीनों में से एक या तांबे के पात्र में तीनों को भरकर इतवार के दिन दरिया के पानी में बहाएं। 
    • दौलत की कमी में, बीमारी में बिल्ली की जेर गंदुमी कपड़े में बांधकर घर में रखें। 
    • काले, नीले रंग के कपड़े मत पहनें। 
    • बहते पानी में नारियल बहाएं। 
    • चांदी की ठोस गोली हमेशा अपनी जेब में रखें। 
    • हाथी के पांव की मिट्टी कुएं में गिराएं। 
    • शादी के बाद ससुराल से बिजली का कोई भी खिलौना आदि नहीं; किन्तु जब सूर्य-बुध ३रे घर में हों तो हाथीदांत का इस्तेमाल न करें।

    No comments