• Latest Posts

    क्या आपका बुध कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय

    Is-your-Mercury-weak-Know-its-symptoms-and-remedies


    क्या आपका बुध कमजोर है ? जाने उसके लक्षण एवं उपाय 

    कमजोर बुध के लक्षण 


    • गंध का पता न चले। . 
    • मुंह के सामने के दांत झड़ जाएं।
    • माता और घर के आदमियों पर तकलीफ हो।
    • उत्तर का दरवाजा बुरा असर डाल रहा होगा। 
    • नजर कमजोर हो जाए।
    • शादी में गड़बड़ हो।
    • राजदरबार से अचानक धोखा मिले। . 
    • आमदनी आधी रह जाए।
    • बहन, बुआ, मौसी, साली या खुद की लड़की दुःखिया रहे। 
    • मकान की सीढ़ी से गिरकर चोट लगे।
    • बीमारी पल्ले पड़े। 
    • हरा रंग बुरा असर देगा।
    • जुबान का स्वाद खराब हो जाए।
    • दौलत पास में रहने पर भी दुःखी रहे।
    • हवाई काम, सट्टे का व्यापार नीचा हो। शेयर आदि में घाटा हो।
    • दौलत बर्बाद हो।
    • ससुराल में मंदा असर।
    • औलाद के मामले में फिक्र हो।


    उपरोक्त सभी लक्षण कमजोर बुध के हैं। बुध को उच्च एवं अनुकूल बनाने के . लिए निम्नलिखित उपाय लाभदायक सिद्ध होते हैं. 



    • कांसे के किसी बर्तन में देशी घी, कपूर और शक्कर डालकर चलते पानी में बहाएं तथा बर्तन को अच्छी तरह से धोकर घर ले आएं।
    • नाक का छेदन कराएं।
    • रोज फिटकरी से दांत साफ करें।
    • छोटी लड़कियों को पूजें।
    • राहु-केतु का उपाय फायदेमंद साबित होगा।
    • बुध, शनि और केतु के लिए सिर्फ राहु का उपाय करें।
    • शुक्र और राहु के लिए केतु का उपाय करें।
    • बुध ३/९ के लिए लोहे की गोली की मदद लें। .
    • चंद्र, सूर्य और बृहस्पति के लिए मंगल नेक का उपाय करें।
    • मंगल के लिए बृहस्पति का उपाय करें। बुध जिस घर में बैठा हो या जिस राशि में बैठा हो, उस घर या राशि का ग्रह ९वें घर में हो तो शादी और गृहस्थ में बुध का असर नीच हो जाता है। इस मौके पर राहु-केतु का उपाय करना चाहिए। बुध के लिए लाल रंग को छोड़कर किसी भी रंग का कुत्ता पालना अच्छा (शुभ) रहेगा।
    • बुध जिस घर के ग्रह में या जिस ग्रह में भी मिल रहा हो तो उन दोनों ग्रहों का उपाय करना चाहिए। मिसाल के तौर पर अगर बुध ३/९ हो तो बुध की गोली (लोहे की) लाल करके अपने पास में रखें। अगर बुध अच्छे स्वभाव वाला हो तो लोहे की जगह कांच की गोली रखें, जिसका रंग बुध के स्वभाव वाले रंग का हो 
    • हरे रंग से परहेज रखें। 
    • साली का साथ न दें, साथ देना बर्बादी की निशानी होगा।
    • नाकछेदन फायदेमंद होगा, उसमें ९६ दिन तक चांदी का छल्ला पड़ा रहे।
    • घर में सूत के गोले पड़े हों, तो उन्हें खोल दें।
    • बीमारी की हालत में ९/११ घरों के रंग का पत्थर जमीन में गाड़ें। •
    • मकान के पूरब वाले दरवाजे में सूर्य की लाल चीजें लगाना अच्छा रहेगा।
    • जिस घर में जातक रह रहा हो, उसकी पश्चिम दीवार में, माणिक, गुड़, लाल कपड़े में बांधकर, आला बनाकर रखना लाभकारी होगा।
    • बुध के दिन बकरी का दान करें।
    • जितनी आयु हो, उतने ढाक के पत्ते कच्चे दूध में धोकर जमीन में दबाएं! दूध का बर्तन और जमीन खोदने के औजार वहीं पर छोड़ दें।
    • रात को साबूत मूंग पानी में भिगोकर ४३ दिन तक रोज़ सुबह पक्षियों को डालें। इससे कारोबार ठीक चलने लगेगा। .
    • औलाद की तकलीफ को दूर करने के लिए घर में कत्ता पालें। •
    • साबुत मूंग खाना छोड़ दें वरना बीमारियां घर घेरे रहेंगी। •
    • पीले रंग की कोड़ियों को जलाकर, राख करके दरिया या नदी में बहाएं।


    यह उपाय बुध के जहर को कम कर देगा।


    • मन की शांति के लिए गले में चांदी की जंजीर डालें।
    • दौलत और जायदाद
    • के लिए सोने की जंजीर पहनें।
    • ४३ दिन तक रोज केसर का तिलक करें और केसर खाएं।
    • नीच बुध के लिए ४०० ग्राम गुड़ ७ इतवार (रविवार) को दरिया में डालें।
    • तांबे का पैसा गले में डालना खजाने में बढ़ोत्तरी करेगा।
    • जब केतु, चंद्र मदे हों तो चांदी की अंगूठी दाएं हाथ की उंगली में पहनें।
    • शुक्र मंदा हो तो बारिश का पानी कांच की बोतल में डालकर, कांच के बर्तन से बंद करके खेती की जमीन में गहरा दबाएं।
    • मकान में उत्तर का दरवाजा बुरा असर देगा।
    • किसी भी काम से जाते समय फूल अपने साथ ले जाएं।
    • बुध अशुभ हो तो, और शुक्र भी मंदा हो तो मिट्टी का बर्तन दूध से भरकर, ढंककर वीराने में दबा आएं। अगर चंद्र भी मंदा हो तो शीशे के बर्तन में गंगाजल भरकर, ढक्कन से बंद करके खेती की जमोन में दबाएं।
    • काले रंग की मोंडी गाय की सेवा में मदद मिलेगी।
    • ससुराल में खराबी हो तो अपने घर की सीढ़ियां तुड़वाकर नई बनवा लें, कुछ दिनों बाद मकान भी नया बन जाएगा।
    • पीला कपड़ा ४३ दिन तक नदी में धोएं।
    • बारिश की खुंभ (मशरूम) मिट्टी के बर्तन में रखकर मंदिर में रख आएं। .
    • घर में पूजा का स्थान बदल दें।
    • बारिश का पानी या दूध मकान की छत पर रखें, लड़की की नाक में चांदी का छल्ला डाल दें, मगर लड़की को लाल रंग का कपड़ा या शीशा मत दिखाएं।
    • जब भी वर्षफल में बुध ८ आ जाए तो जन्मदिन आरम्भ होने से ३४ दिन पहले मिट्टी के बर्तन में देशी खांड भरकर, मिट्टी के ढक्कन से बंद करके श्मशान या वीराने में दबाएं। दूसरे बुधवार को गड़वी में साबुत मूग भरकर तांबे के ढक्कन को टांके से बंद करके चलते पानी में बहाएं। इससे हर तरह की बीमारी से बचाव होगा। 
    • मावे के ३४ पेड़े जिनमें खांड न मिली हो कुत्तों को दें या दरिया में बहाएं।अथवा चावल व चने की दाल बहते पानी में बहाएं।


    उपाय-बुध ग्रह का अरसा ३४ साल होता है। यह अपने साथी शुक्र जिसकी मियाद २५ साल है और सूर्य जिसकी मियाद (अवधि) २२ साल है। दोनों की मदद करेगा। मगर चंद्र की २५वीं सदी नजर चंद्र की मियाद २४ साल तक ग्रह के अपने असर के लिए बुरी ही होगी। वो चंद्र से दुश्मनी नहीं करेगा। शनि १. वृष, तुला, मिथुन, मकर और कुम्भ में शनि शुभ माना जाता है तथा कर्क. सिंह और वृश्चिक में अशुभ माना गया है। 

    No comments