• Latest Posts

    फेंग शुई - जीवन की परेशानियों को दूर करने वाले फेंग शुई के 6 उत्पाद

    Feng-Shui-6-products-to-overcome-lifes-troubles
    Buddha


              चीनी ज्योतिष में फेंगशुई उत्पादों का बड़ा महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ये फेंगशुई प्रोडक्ट्स नकारात्मक शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तन कर देते हैं। इसलिए इनका प्रयोग घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। आज हम आपको फेंग शुई के ऐसे 6 उत्पाद बताएंगे जिससे आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

    Three-legged frog


    तीन टांगो वाला मेढ़क

    फेंग शुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होता है। घर पर इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ घर में तरक्की होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।

    Wind chime

    विंड चाइम

    घर के मुख्य दरवाजे पर फेंग शुई विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन का आगमन बना रहता है।

    Bamboo plants


    बांस के पौधे

    फेंग शुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।

    Laughing Buddha


    लाफिंग बुद्धा

    व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु से बनी मूर्ति को रखना फेंग शुई में अच्छा माना जाता है।


    Pairs of fish

    मछलियों के जोड़े

    फेंगशुई में मछलियों के जोड़े को घर पर टांगने से धन में इजाफा होता है। यह शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।


    Chinese Coins

    चीनी सिक्के

    घर पर कभी भी पैसे की कमी महसूस ना होने पाएं तो इसके लिए दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए। इन सिक्कों को लाल रंग के रिबन में टांगना उत्तम रहता है।

    No comments