• Latest Posts

    फेंगशुई लाल रिबन में बंधे तीन और पांच के सिक्कों का जीवन में महत्व

    Three-and-five-coins-tied-in-Feng-Shui-red-ribbon-are-important-in-life

                चाइना के वास्तुकला फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे तीन और पांच के सिक्कों का अपना ही महत्व होता हैं। पीतल के यह सिक्के एक लाल रिबन में बंधे होते हैं और माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर इनको टांगने से घर में सुख समृद्धि आती हैं। इसमें जो तीन के सिक्के होते हैं उन्हें स्वर्ग, धरती और प्रकृति का आधार माना जाता है, वही पांच के सिक्के प्रकृति के पाचों तत्वों लकड़ी, हवा, पानी, आग और धरती को दर्शाते हैं।

                मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि ये तीन और पांच के सिक्के आसपास जहां भी होते है वहां सकारात्मक ऊर्जा व सम्मिलित तत्वों से संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं और ये प्राकृतिक तत्वों में होने वाले असुंतलन के प्रभावों को कम करने में लाभकारी सिद्ध होते हैं। आइए जानते है कि घर में कहां-कहां इसको टांगने पर सकारात्मक प्रभाव मिलता हैं

    मुख्य दरवाजे पर
    घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर की ओर इसको लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नही आती है।

    उत्तरी भाग में
    घर के उत्तरी भाग में टांगने पर यह सकारात्मक ऊर्जा को इकट्ठा करता है।

    स्टडी रूम में
    बच्चों के स्टडी रूम में यह बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान केद्रिंत करने और एकाग्रचित रखने में मदद करता है।

    ड्राइंग रूम में
    घर के ड्राइंग रूम में टांगने पर ये परिवार के सदस्यों में बेहतर संबंधों के आयामों की पूर्ति करता हैं।

    ऑफिस या दुकान में
    ऑफिस या दुकान में इसे लगाकर कार्यस्थल की नकारात्मक चीजों को भी कार्यस्थल से दूर किया जा सकता है।

    No comments