• Latest Posts

    जानिए फेंगशुई के किन उपायों को करने से ख्याति, पहचान और सम्मान की प्राप्ति होती है

    Know-which-measures-of-Feng-Shui-results-in-fame,-recognition-and-respect

    फेंगशुई के उपायों से ख्याति, पहचान और सम्मान मिलता है। छोटे-छोटे उपायों को करने से ना केवल व्यापार में सफलता मिलती है बल्कि प्रसिद्धि एवं सम्मान भी बढ़ता है। जानिए, वे आसान उपाय जिनसे मिलेगा मान सम्मान।


    • दक्षिण दिशा में प्रतिदिन संध्या के समय लकड़ी के टेबल लैंप में लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं। मान सम्मान प्राप्त करने के लिए यह सबसे सटीक उपाय है।
    • ख्याति बढ़ाने के लिए घर अथवा कार्यालय की दक्षिण दिशा नौ लाल मोमबत्तियां लगाएं।
    • घर या दफ्तर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर रखें।
    • घर या दफ्तर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे और तस्वीरें लगाएं।
    • घर या दफ्तर में दक्षिण दिशा में नौ रॉड वाला लकड़ी का बना विंड चाइम लगाएं।
    • भूलकर भी दक्षिण दिशा में जल स्रोत्र, जल या इससे संबंधित चित्र नहीं लगाएं। ये सभी चीजें मान- सम्मान में रुकावट डालती हैं।
    • ऑफिस के डेस्क में दक्षिण दिशा की तरफ ग्लोब रखने से ख्याति में इजाफा होता है।
    • लोगों का कृपापात्र बनने और सभी दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के लिए ऑफिस के डेस्क पर एक ड्रैगन की मूर्ति रखें जिसकी कमर कछुए की मूर्ति हो।
    • ऑफिस के दक्षिण दिशा वाले भाग में अपनी संस्था का नाम हल्के हरे रंग की पृष्ठभूमि पर लाल अक्षरों से लिखवाकर टांगें। ऐसा करने से आपका काम प्रगति करेगा।


    नोट- ये जानकारियां विभिन्न स्त्रोतों द्वारा ली गई हैं, अतः धर्म डेस्क, इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि इन उपायों को करने से आपको लाभ होगा या नहीं। इस संदर्भ में इस क्षेत्र के किसी जानकर व्यक्ति से विचार-विमर्श करना बेहतर रहेगा

    No comments